Rahul Gandhi to start Khat Sabha in UP at the line of PM,s tea discuss-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चाय पर चर्चा की बतर्ज राहुल की‘खाट सभा’

khaskhabar.com: बुधवार, 31 अगस्त 2016 6:23 PM (IST)
चाय पर चर्चा की बतर्ज राहुल की‘खाट सभा’
नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी उत्तर प्रदेश चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘चाय पर चर्चा’ की तर्ज पर ‘खाट सभा’ में लोगों के साथ संवाद करेंगे। 6 सितंबर से मिशन यूपी की महायात्रा पर निकल रहे राहुल गांधी इस दौरान गांवों से गुजरते वक्त ग्रामीण मतदाताओं के साथ खाट पर बैठकर बातचीत करेंगे। पीएम मोदी की नकल का आरोप ना लगे इसलिए ‘खाट पर चर्चा’ की बजाय इसे ‘खाट सभा’ का नाम दिया गया है। मिशन यूपी के दौरान मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति करने का जवाब देने के लिए कांग्रेस राहुल को अयोध्या ले जाकर रामलला के दर्शन कराने की भी योजना बना रही है। हालांकि पार्टी में दो राय होने की वजह से यह फैसला कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर छोड़ दिया गया है।

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement