Rahul Gandhi to file nomination today for Congress presidents post-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव: राहुल गांधी आज दाखिल करेंगे अपना नामांकन

khaskhabar.com: सोमवार, 04 दिसम्बर 2017 08:15 AM (IST)
कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव: राहुल गांधी आज दाखिल करेंगे अपना नामांकन
नई दिल्ली। राहुल गांधी आज कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए पर्चा दाखिल करेंगे। राहुल गांधी कांग्रेस मुख्यालय में अपना नामाकंन दाखिल करेंगे। इस मौके पर पार्टी के दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे। माना जा रहा है कि इस मौके पर छह राज्यों के मुख्यमंत्रियों पंजाब के अमरिंदर सिंह, कर्नाटक के सिद्धारमैया, हिमाचल प्रदेश के वीरभद्र सिंह, पुडुचेरी के वी.नारायणस्वामी, मेघालय के मुकुल संगमा व मिजोरम के ललथनहवाला मौजूद रह सकते हैं। साथ ही कांग्रेस के राज्यों के प्रमुख, वरिष्ठ नेता व प्रदेश कांग्रेस समिति के प्रतिनिधि भी राहुल गांधी के समर्थन के लिए कांग्रेस के केंद्रीय कार्यालय में मौजूद रहेंगे। विभिन्न नेता राहुल गांंधी की उम्मीदवारी के समर्थन में नामांकन पत्रों के 90 सेट दाखिल कर सकते हैं। राहुल गांधी द्वारा नामांकन दाखिल करने के लिए सुबह 10.30 बजे पार्टी मुख्यालय पहुंचेंगे। वह निर्वाचन अधिकारी के पास पर्चे दाखिल करने से पहले इन सभी पर हस्ताक्षर करेंगे। संगठनात्मक चुनाव के लिए मुलापल्ली रामचंद्रन को निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कई राज्यों द्वारा 90 नामांकन फार्म लिया गया है, हालांकि इसमें से किसी को अभी जमा नहीं किया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement