rahul gandhi to begin kisan yatra in uttar pradesh from tuesday Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राहुल गांधी मंगल से शुरू करेंगे किसान यात्रा

khaskhabar.com: सोमवार, 05 सितम्बर 2016 9:48 PM (IST)
राहुल गांधी मंगल से शुरू करेंगे किसान यात्रा
किसान यात्रा मंगलवार को देवरिया से शुरू होगी और लगभग 2500 किलोमीटर पूरी कर दिल्ली में समाप्त होगी। अपनी इस यात्रा पर गांधी ने ट्वीट किया है कि मेरी देवरिया से दिल्ली तक की यात्रा गरीबों, किसानों और मजदूरों को न्याय दिलाने के लिये निकाली जा रही है। चुनावी रणनीतिकार प्रशान्त किशोर (पीके) ने लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिये चाय पर चर्चा प्रोग्राम तैयार कराया था जो सफल रहा उसी तरह पीके ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की किसान यात्रा के दौरान गांवों में खाट सभा का प्रोग्राम बनाया है। गांधी गांवों में खाट पर बैठकर किसानों और नौजवानों के साथ बातचीत करेंगे। पार्टी किसानों के कर्ज माफी, बिजली के बकाया बिलों को आधा करने, खेती के लिये रिण तथा अन्य मांगों को लेकर एक मांग रथयात्रा निकालेगी । यह मांग रथ, प्रदेश के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेगी। देवरिया जिले से यात्रा शुरू करने का चुनाव देवरहा बाबा का पैतृक निवास होना माना जा रहा है । बाबा ने पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी को वर्ष 1977 और उसके बाद 1980 में चुनाव में जाने से पहले आशीर्वाद दिया था।

2/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
स�?थानीय ख़बरें
Advertisement