Advertisement
राहुल गांधी को एनआरसी की शुरुआत हिमाचल प्रदेश से करनी चाहिए : गिरिराज सिंह

इसके बाद उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर ओवैसी के चुप रहने के आरोप पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "अगर कोई मंत्री सदन के अंदर सच बोल दे तो राहुल गांधी से पूछें, वह उनकी की मोहब्बत का जवाब देंगे। रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठिए भारत के अंदर जगह-जगह दिल्ली में भी फैले हैं। उन्होंने उत्तराखंड हिमाचल पहाड़ों में जाकर धीरे-धीरे आबादी फैलाई है। यह पीएफआई के द्वारा सुनियोजित तरीके से बसाए जा रहे हैं और राज्य सरकार को इसकी जांच करनी चाहिए।"
बता दें कि हिमाचल प्रदेश सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा था कि इस मस्जिद के मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। प्रदेश में सारे समुदाय के लोग सदियों से शांतिपूर्वक रह रहे हैं। अवैध निर्माण को अवैध ही माना जाना चाहिए। मेरा मानना है कि यदि कोई निर्माण अवैध है, चाहे वह मंदिर हो या फिर मस्जिद, उसे गिरा दिया जाना चाहिए।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
शिमला
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


