Rahul Gandhi says the congress MLA, join the big win-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राहुल गांधी ने विधायकों से कहा, बड़ी जीत के लिए जुटें

khaskhabar.com: मंगलवार, 16 मई 2017 7:43 PM (IST)
राहुल गांधी ने विधायकों से कहा, बड़ी जीत के लिए जुटें
जयपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी से राज्य के विधायकों ने मंगलवार को नई दिल्ली में मुलाकात की। कांग्रेस पार्टी के 15, गुरुद्वारा रकाबगंज स्थित वाररुम में सवेरे 10 बजे यह महत्वपूर्ण बैठक दो घंटे तक चली। बैठक में राहुल गांधी ने कांग्रेस विधायकों से प्रदेश की राजनीतिक स्थिति और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी नेता प्रदेश में विधानसभा चुनाव में पार्टी को एेतिहासिक जीत दिलाने की तैयारी में जुटे। बैठक में एआईसीसी के राज्य प्रभारी अविनाश पांडेय व चारों सहप्रभारियों सहित राजस्थान विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता रामेश्वर डूडी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट, एआईसीसी महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उपस्थित थे। कांग्रेस विधायक दल के 24 में से 23 विधायक बैठक में मौजूद थे। शुरुआत में नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों तथा राज्य की भाजपा सरकार की नाकामियों को लेकर एक रिपोर्ट पेश की।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बैठक में कांग्रेस विधायकों के विचार सुने। विधायकों ने उन्हें आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए। साथ ही किसानों, दलितों, आदिवासियों और युवाओं के बीच कांग्रेस पार्टी के संपर्क कार्यक्रमों को बढ़ाने, भाजपा सरकार की नाकामियों को उजागर करने, कांग्रेस के अग्रिम संगठनों को और अधिक प्रभावी बनाने के बारे में अपने विचार रखे।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने दुष्प्रचार की राजनीति कर केन्द्र एवं राज्यों में सत्ता हासिल की है। आज देश की जनता खुद ठगा सा महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों में बड़ी जीत का लक्ष्य लेकर आगे बढ़े। गांधी ने नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी व प्रदेश कांग्रेस सचिन पायलट के कामकाज की सराहना की।
बैठक में नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को प्रदेश में किसान रैलियों में आने का न्यौता दिया। डूडी व पायलट ने कांग्रेस उपाध्यक्ष को कहा कि कांग्रेस प्रदेश के सभी अंचलों में बड़ी किसान रैली करने को तत्पर है। बैठक में एआईसीसी के महासचिव अविनाश पांडेय ने भी अपने विचार रखे। बैठक में चारों सहप्रभारी, विवेक बंसल, काजी निजामुद्धीन, देवेन्द्र यादव और तरूण कुमार भी भी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement