Advertisement
राहुल गांधी रात को 2 बजे सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए भविष्यवाणी करते हैं - रवि शंकर प्रसाद

उन्होंने लिखा कि ईडी के सूत्रों से जानकारी मिली है कि मेरे आवास पर छापेमारी की जाएगी। ऐसा लगता है कि लोकसभा में उन्हें मेरा चक्रव्यूह वाला भाषण पसंद नहीं आया। कोई बात नहीं, मैं ईडी का स्वागत करूंगा, चाय और बिस्किट के साथ।
मालूम हो कि राहुल गांधी ने 29 जुलाई को लोकसभा में भाजपा पर जोरदार हमला बोला था। राहुल ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि नरेंद्र मोदी के अमृतकाल में आम भारतीयों की ‘खाली जेब’ भी काटी जा रही है।
मित्र उद्योगपतियों के 16 लाख करोड़ माफ कर देने वाली सरकार ने ‘मिनिमम बैलेंस’ तक मेंटेन न कर पा रहे गरीब भारतवासियों से 8500 करोड़ रुपए वसूल लिए हैं।
‘जुर्माना तंत्र’ मोदी के चक्रव्यूह का वो द्वार है जिसके ज़रिए आम भारतीय की कमर तोड़ने की कोशिश हो रही है। पर याद रहे भारत की जनता अभिमन्यु नहीं, अर्जुन है, वो चक्रव्यूह तोड़ कर आपके हर अत्याचार का जवाब देना जानती है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


