Rahul Gandhi meets Congress leaders from Jammu and Kashmir-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर के कांग्रेस नेताओं से की मुलाकात

khaskhabar.com: बुधवार, 23 जुलाई 2025 08:18 AM (IST)
राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर के कांग्रेस नेताओं से की मुलाकात
नई दिल्‍ली,। नई दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के कांग्रेस नेताओं के साथ मुलाकात की और उनके साथ चर्चा की। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर जम्मू-कश्मीर के कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि आज कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन, नई दिल्ली में जम्मू-कश्मीर के कांग्रेस नेताओं के साथ मुलाकात और चर्चा की। जम्मू-कश्मीर के लोगों के अधिकारों की रक्षा और प्रदेश के हित के लिए कांग्रेस पूरी तरह से समर्पित है। इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद थे। इससे पहले दिन में जम्मू-कश्मीर के कांग्रेसी नेताओं ने नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा तुरंत बहाल करने की मांग की गई और क्षेत्र में भाजपा द्वारा लोकतांत्रिक अधिकारों के अलोकतांत्रिक, सत्तावादी और असंवैधानिक दमन की कड़ी निंदा की गई।
इसका नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा, कांग्रेस विधायक दल के नेता जीए मीर और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख प्रभारी महासचिव डॉ. सैयद नसीर हुसैन ने किया।
कांग्रेस नेतृत्व ने एक बार फिर जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देने और लद्दाख को छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग दोहराई। उन्होंने कहा कि मानसून सत्र के दौरान संसद के दोनों सदनों में इन मुद्दों को उठाया जाएगा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने दिल्‍ली आए जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं को पूरा समर्थन दिया।
जम्मू-कश्मीर से 500 से ज्‍यादा कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता दिल्ली पहुंचे और 'दिल्ली चलो' और 'हमारी रियासत हमारा हक' जैसे नारे लगाए।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement