Advertisement
राहुल गांधी अब वरिष्ठ नागरिक, अपरिपक्व बातें उन्हें शोभा नहीं देती: दिनेश शर्मा

उन्होंने कहा कि विपक्ष को सारी चीजों को भूलकर इस सत्र को अभिनंदन सत्र के तौर पर लेना चाहिए। विपक्ष के पास सरकार के कार्यों की आलोचना करने के लिए हमेशा समय रहता है, लेकिन कभी सबकुछ भूलाकर सरकार की तारीफ भी करनी चाहिए।
शशि थरूर पर भाजपा सांसद ने कहा कि कांग्रेस अब वह पार्टी नहीं रही जो गांधी के सिद्धांतों पर चलती थी। उनके अनुसार, वर्तमान कांग्रेस राष्ट्रहित, सनातन धर्म और भारत की शौर्यपूर्ण नीतियों का समर्थन करने वालों के खिलाफ है और एक विदेशी मानसिकता को बढ़ावा देती है। शशि थरूर जैसे नेता, जो राष्ट्रहित की बात करते हैं, उन्हें कांग्रेस के भीतर विरोध का सामना करना पड़ेगा। यह बात शशि थरूर को भी मालूम हो गई है।
राहुल गांधी के बयान की आलोचना करते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि राहुल गांधी अब वरिष्ठ नागरिक की आयु में हैं। उनको अपरिपक्व बातें करना शोभा नहीं देता। राहुल गांधी का बयान भारत के हितों के खिलाफ और पाकिस्तान के पक्ष में है, ठीक वैसा है जैसा कि पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर चाहते हैं।
भाजपा सांसद ने राहुल गांधी को फर्जी और गलत बयानबाजी से बचने की सलाह दी है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


