Advertisement
आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत

बता दें कि कर्नाटक के भाजपा कार्यकर्ता एस. विग्नेश शिशिर ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दायर कर राहुल गांधी पर आय से अधिक संपत्ति रखने का आरोप लगाया था और केंद्रीय जांच एजेंसियों से जांच की मांग की थी।
12 मई 2026 को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने कहा था कि यदि याचिकाकर्ता की शिकायत एजेंसियों को मिली है, तो आरोपों का कानून के अनुसार सत्यापन किया जाए और सीबीआई व प्रवर्तन निदेशालय कानून के तहत उचित कदम उठा सकते हैं।
इसके बाद 20 जुलाई 2026 को हाईकोर्ट ने सीबीआई के हलफनामे पर असंतोष जताया था और आगे की प्रगति व रिपोर्ट मांगी थी। राहुल गांधी ने हाईकोर्ट के आदेशों को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी।
सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद अब इलाहाबाद हाईकोर्ट इस मामले पर नए सिरे से विचार करेगा, जिसमें राहुल गांधी का पक्ष भी सुना जाएगा।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


