गुवाहाटी। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी गुरूवार को मानहानि के एक मामले
में गुवाहाटी की एक अदालत में पेश हुए जिसके बाद उन्हें जमानत मिल गई।
कामरूप जिले के सीजेएम की अदालत ने राहुल को 50000 रूपये के निजी मुचलके पर
जमानत दे दी। मामले की अगली सुनवाई पांच नंवबर को होगी।
मामला राहुल की पिछले साल 12 दिसंबर को बारपेटा सात्रा की यात्रा के दौरान
का है। बाद में राहुल ने अदालत के बाहर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित
करते हुए कहा कि उनकी लडाई राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की देश को बांटने की
विचारधारा के खिलाफ है और यह जारी रहेगी।
राहुल ने अदालत में पेश होने के बाद कहा,आरएसएस देश को बांटना चाहता है और
मेरी लडाई उनके खिलाफ है। मैं डरता नहीं हूं और गरीबी, बेरोजगारी और
पिछडेपन के खिलाफ मेरी लडाई जारी रहेगी।