Rahul Gandhi compares note ban, GST to midnight attacks of Gabbar Singh in Sholay-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गब्बर सिंह के हमले की तरह आधी रात लागू की गई नोटबंदी, जीएसटी : राहुल

khaskhabar.com: सोमवार, 13 नवम्बर 2017 9:41 PM (IST)
गब्बर सिंह के हमले की तरह आधी रात लागू की गई नोटबंदी, जीएसटी : राहुल
बेचराजी(गुजरात)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला जारी रखते हुए सोमवार को यहां कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन(राजग) ने आधी रात को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) और नोटबंदी लागू की थी और फिल्म ‘शोले’ का खलनायक गब्बर ङ्क्षसह भी आधी रात को ही लोगों पर हमले करता था। उन्होंने कहा, ‘‘नोटबंदी और जीएसटी का कठोर कदम 12 बजे रात लागू किया गया था और गब्बर सिंह भी आधी रात को ग्रामीणों पर हमला करता था।’’ आश्चर्यजनक रूप से पाटीदार आंदोलन समिति (पीएएएस) के सदस्य नरेंद्र पटेल भी राहुल गांधी के साथ मंच पर मौजूद थे। राहुल ने कहा, ‘‘राज्य में मेरे दौरे के दौरान, लोग मुझसे हाथ जोड़ कर यह कह रहे हैं कि कृपया मुझे मोदीजी से बचाइए। जीएसटी ने लोगों को बर्बाद कर दिया। मौजूदा जीएसटी का स्वरूप दोबारा बदलने की जरूरत है। आम आदमी की रोजमर्रा की वस्तुओं को जीएसटी से छूट देनी चाहिए। केवल एक जीएसटी होना चहिए।’’ गुजरात दौरे के चौथे चरण में उन्होंने पाटन में रान-की-वाव विश्व पुरातत्व स्थल का दौरा किया। पाटन से बेचराजी जाने के दौरान उन्होंने मेला गांव में किसानों और मजदूरों से मुलाकात की और उनके साथ सेल्फी भी खिंचाई। जनसभा के दौरान उन्होंने कहा, ‘‘जहां भी मोदीजी जाते हैं, वह गुजरात में भ्रष्टाचार हटाने की बात करते हैं। लेकिन जब मैं सूरत गया तो कई लोग मेरे पास आए और उन्होंने कहा कि यहां हर जगह भ्रष्टाचार व्याप्त है।’’ राहुल ने कहा, ‘‘पूरी दुनिया में ईंधन का दाम घट रहा है, जबकि भारत में ईंधन के मूल्य बढ़ रहे हैं।’’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement