गोरखपुर। बुधवार को यूपी के देवरिया में अपनी किसान सभा के बाद मची खाट लूट
के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने किसानों का पक्ष लेते हुए
बीजेपी और मीडिया पर जमकर हमला बोला है। राहुल ने कहा कि इस वाकये के बाद
तो किसानों को चोर कहा गया लेकिन वहीं विजय माल्या जैसे उद्योगपति जब देश
से भाग जाते हैं तब उन्हें डिफॉल्टर कहा जाता है।