Rahul Gandhi attacks Amit Shah, said- Everyone knows the reality of boundaries-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राहुल गांधी का अमित शाह पर हमला, कहा- हर कोई सीमाओं की वास्तविकता जानता है

khaskhabar.com: सोमवार, 08 जून 2020 1:47 PM (IST)
राहुल गांधी का अमित शाह पर हमला, कहा- हर कोई सीमाओं की वास्तविकता जानता है
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा यह दावा करने के बाद कि अपनी सीमाओं की रक्षा करने वाला अमेरिका और इजरायल के बाद भारत ही एकमात्र देश है, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को उन पर एक चुटकी ली। उन्होंने कहा, हर कोई सीमाओं की वास्तविकता जानता है"। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, "सभी लोग सीमाओं की वास्तविकता जानते हैं, लेकिन 'शाह-याद' (शायद) यह किसी के दिल को खुश रखने के लिए एक अच्छा विचार है। रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कहा था, भारत की रक्षा नीति को वैश्विक स्वीकृति मिली है और भारत अपनी सीमाओं की रक्षा करने में अमेरिका, इजराइल के बाद है। 3 जून को, राहुल गांधी ने लद्दाख में चीन के साथ सैन्य गतिरोध पर केंद्र सरकार पर सवाल उठाया था। उन्होंने ट्वीट किया था, क्या भारत सरकार इस बात की पुष्टि कर सकती है कि कोई चीनी सैनिक भारत में नहीं आया है?

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement