Rahul Gandhi accuses Rajnath Singh of lying-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राहुल गांधी ने राजनाथ सिंह पर संसद में झूठ बोलने कालगाया आरोप

khaskhabar.com: बुधवार, 03 जुलाई 2024 10:08 PM (IST)
राहुल गांधी ने राजनाथ सिंह पर संसद में झूठ बोलने कालगाया आरोप
नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एनडीए सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पर संसद में झूठ बोलने का आरोप लगाया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर वीडियो शेयर करते हुए ये बात कही है और राजनाथ सिंह से माफी मांगने की मांग की है। राहुल गांधी ने कहा कि संसद में मैंने कहा कि सत्य की रक्षा हर धर्म का आधार है। जवाब में राजनाथ सिंह ने शिव जी के फोटो के सामने पूरे हिंदुस्तान को, देश की सेना को और अग्निवीरों को कंपेनसेशन के बारे में झूठ बोला। मैंने अपने भाषण में कहा था कि मेरी बात भी मत सुनिए, उनकी बात भी मत सुनिए, अग्निवीर के परिवारों की बात सुनिए। उन्होंने कहा कि शहीद अजय सिंह के पिता ने मेरे और रक्षा मंत्री के भाषण सुनने के बाद कहा कि राजनाथ सिंह ने सदन में जो कहा, उसके अनुसार हमें न कोई पैसा नहीं मिला और न ही कोई मैसेज आया। राहुल गांधी ने आगे कहा कि रक्षा मंत्री ने संसद में शहीद अजय सिंह के परिवार से, सेना से और देश के युवाओं से झूठ बोला है। रक्षा मंत्री को इन सबसे माफी मांगनी चाहिए।
इससे पहले राहुल गांधी ने कहा था कि भाजपा के लोग हिंदू धर्म के मूल सिद्धांतों को नहीं समझते हैं। वे हिंसा और नफरत ही फैलाते हैं। राहुल गांधी ने ये बात गुजरात कांग्रेस कार्यालय पर हुए हमले को लेकर एक ट्वीट के जरिए कही थी। उन्होंने कहा कि ये हमला भाजपा और संघ परिवार के बारे में मेरी बात को और पुख्ता करता है। गुजरात की जनता उनके झूठ के पार साफ देख सकती है और भाजपा सरकार को निर्णायक सबक सिखाएगी। 'इंडिया' गुजरात में जीतने वाला है!
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement