Rahul elevation timed just before impending Gujarat defeat:BJP-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राहुल गुजरात में हार से ठीक पहले बनाए जा रहे अध्यक्ष : भाजपा

khaskhabar.com: सोमवार, 20 नवम्बर 2017 11:38 PM (IST)
राहुल गुजरात में हार से ठीक पहले बनाए जा रहे अध्यक्ष : भाजपा
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को ‘वंशवाद’ का मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस की आलोचना की। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को प्रोन्नति देकर पार्टी का अध्यक्ष बनाए जाने की संभावनाओं को लेकर भाजपा ने कांग्रेस को वंशवादी बताया और कहा कि गुजरात में निकट भविष्य में होने वाली एक और हार से पहले कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की घोषणा उत्सुकता पैदा करने वाली है। भाजपा का कहना है कि वंशवादी कांग्रेस पार्टी को प्रदर्शन और क्षमता से कुछ भी लेना-देना नहीं है। दुर्भाग्यपूर्ण ट्रैक रिकॉर्ड होने के बावजूद राहुल गांधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाना एक तरीके से नतीजों से मुंह मोडऩा है। भाजपा प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव ने कहा, ‘‘प्रोन्नति का समय उत्सुकता पूर्ण है। ऐसा लगता है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी अपने नेता पद का आवरण गुजरात चुनाव में पार्टी की होनेवाली फिर एक हार से पहले राहुल गांधी को सौंपना चाहती हैं, क्योंकि हार के बाद उनको पुरस्कार देने में मौजूदा कांग्रेस अध्यक्ष को संकोच होगा।’’कांग्रेस कार्यसमिति की ओर से सोमवार को राहुल गांधी के निर्विरोध पार्टी अध्यक्ष चुने जाने का मार्ग प्रशस्त कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement