पठानकोट।
पीसीएनडी एक्ट संबंधित सलाहकार समिति की एक मीटिंग डॉ नरेश कांसरा सिविल
सर्जन की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिला के समूह रेडियोलोजिस्ट,
सोनोलॉजिस्ट ने भाग लिया।
फेैमिली वेलफेयर अफसर डॉ तरसेम सिंह ने
इस एक्ट अधीन की गई गतिविधिओं के बारे में सभी को अवगत करवाते हुए बताया की
इस समंय जिला में रजिस्टर्ड चालीस अल्ट्रसाउंड सेंटर जिनमें चार ईको
ग्राफ़ी और तीन आईवीऍफ़ सेंटर हैं, जिनकी समय समय पर चेकिंग भी की जाती है ।
डॉ कांसरा ने उपस्थित रेडियलोजिस्ट , सोनोलॉजिस्ट को निर्देश देते हुए कहा
की पी सी एन डी एक्ट संबंधित रिकार्ड हर समय मेंटेन एवं अपडेट रखें ।
उन्होंने कहा की रेडियलोजिस्ट और सोनोलॉजिस्ट जिला में लड़के और लड़किओं के
बिगड़ चुके अनुपात को ठीक करने में अहम भूमिका निभा मानवता की सेवा का फर्ज
निभाएं। किसी भी गर्भवती की अल्ट्रा साउंड स्केनिंग करते समय मरीज का फोटो
पहचान पत्र के साथ ही डॉ की मोहर लगी रेफरल स्लिप जरूर लें ।