Rabri Devi lose temper for PM modi, bjp and jdu Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मोदी, भाजपा और जदयू के लिए राबड़ी के बिगड़े बोल, मिला यह जवाब

khaskhabar.com: बुधवार, 08 मई 2019 5:20 PM (IST)
मोदी, भाजपा और जदयू के लिए राबड़ी के बिगड़े बोल, मिला यह जवाब
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा कि चुनाव में राजद अपनी हार को देखते हुए तिलमिला गया है। इस कारण ऐसे बयान दिए जा रहे हैं। ऐसे बयानों की राजनीति में कोई जगह नहीं। जद (यू) के वरिष्ठ नेता और प्रधान सचिव केसी त्यागी ने राबड़ी के इस बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा, राजद के कुकृत्यों और ऐसे बयानों से ही बिहार देश और विदेशों में बदनाम हुआ है। बयान का जवाब देने के लिए भी मेरे पास उपयुक्त शब्द नहीं हैं। उल्लेखनीय है कि राबड़ी देवी ने मंगलवार को भी इशारों ही इशारों में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को नरभक्षी कहा था। राबड़ी ने ट्वीट किया था, बिहार आते ही तड़ीपार की जीभ दांतों से बाहर निकलकर भटकने लगती है। नरभक्षियों को पता नहीं क्यों पाकिस्तान से प्यार है? बिहार में हार देख पाकिस्तान में पटाखे फोडऩे की बात करता है। 2015 में नीतीश के मुख्यमंत्री बनने की खुशी में फोड़वा रहा था। बेशर्म लोग काम के नाम पर वोट क्यों नहीं मांगते?

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement