दूसरे शाही स्नान पर सोमवार सुबह से ही अखाड़ा क्षेत्रों से निकली
साधु-संतों की टोलियों से उज्जैन की हर सडक़ पर धर्म और संस्कृति के रंग
बिखर गए हैं। हाथ में भाला, पताकाएं लिए चल रहे साधु-संतों की टोलियां
द्वारा ‘जय महाकाल’ और ‘हर हर क्षिप्रा’ के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय
हो गया।