Putin Denies Russian Interference In U.S. Presidential Election-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रूस की कोई भूमिका नहीं: पुतिन

khaskhabar.com: शुक्रवार, 28 अक्टूबर 2016 2:40 PM (IST)
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रूस की कोई भूमिका नहीं: पुतिन
सोच्चि (रूस)। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सीरिया संघर्ष के समाधान में विफलता के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराते हुए गुरुवार को कहा कि वह इस संबंध में अपनी ही प्रतिबद्धताओं को पूरा नहीं कर पा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि उनका देश अमेरिका में चुने जाने वाले नए राष्ट्रपति के साथ काम करने के लिए तैयार है। पुतिन ने वलदाइ डिस्कशन क्लब के एक सत्र में कहा, अमेरिका के मौजूदा प्रशासन के साथ संवाद करने बहुत मुश्किल है, क्योंकि यह किसी भी समझौते को लागू नहीं करता। लेकिन हम विवादास्पद मुद्दों के निपटारे के लिए नए राष्ट्रपति के साथ बातचीत करने को तैयार हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव अभियान में रूस की कथित भूमिका के बारे में पुतिन ने कहा कि रूस को इससे कोई लेना-देना नहीं है कि चुनाव कौन जीतेगा, लेकिन द्विपक्षीय संबंधों को सामान्य करने की पहल का स्वागत है। यह भी पढ़े :CM अखिलेश के मंत्री के बिगड़े बोल. मंत्री नहीं होता, तो SP को चैंबर में मारता
यह भी पढ़े :बेबुनियाद आरोपों पर टाटा सन्स ने सायरस मिस्त्री को लताडा

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement