purvanchal express way-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे : कम भूमि खरीदे जाने पर यूपीडा नाराज

khaskhabar.com: सोमवार, 08 मई 2017 9:31 PM (IST)
पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे : कम भूमि खरीदे जाने पर यूपीडा नाराज
लखनऊ। पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे में निर्धारित लक्ष्य से कम भूमि खरीदे जाने पर उप्र औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने नाराजगी जाहिर की है। यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अवनीश कुमार अवस्थी ने सोमवार को कहा कि परियोजना से जुड़े नौ जनपदों में भूमि क्रय के निर्धारित लक्ष्य 4724.5952 हेक्टेयर के सापेक्ष भूमि क्रय में 1793.2624 हेक्टेयर एवं पुनर्ग्रहण में 33.7732 हेक्टेयर सहित कुल 1827.0356 हेक्टेयर भूमि उपलब्ध हो सकी है। उन्होंने कहा कि यह निर्धारित लक्ष्य का मात्र 38.67 प्रतिशत है। सीईओ ने लखनऊ, गाजीपुर, आजमगढ़ तथा बाराबंकी के जिलाधिकारियों की क्लास लगाते हुए कहा कि परियोजना के काम में तेजी लाते हुए दो महीनों में भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। अवस्थी ने बताया, "यूपीडा के नौ अधिकारियों को भूमि खरीद की स्थिति से अवगत कराने के लिए भेजा गया था, जिसके आधार पर भूमि खरीद के लिए दैनिक लक्ष्यों का निर्धारण किया गया है।"
सीईओ ने बताया, "भू-स्वामियों को उनकी भूमि का उचित मुआवजा शीघ्र उपलब्ध कराने संबंधित जिलाधिकारियों को पर्याप्त मात्रा में धनराशि आवंटित कर दी गई है। इसके अतिरिक्त सभी जनपदों में वाहन तथा कंप्यूटर ऑपरेटर इस कार्य से जुड़े अधिकारियों को उपलब्ध कराए गए हैं।"
उन्होंने बताया कि जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि भूमि क्रय के भुगतान में पूर्ण पारदर्शिता बरतें। बैनामा प्रक्रिया पूरी होने के बाद भूमि की धनराशि संबंधित विक्रेता के खातों में भेजी जाए।
-आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement