Purusharthi Samaj Talent Award Ceremony on 13th, Union Minister Bhupendra Yadav will come-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:58 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पुरुषार्थी समाज का प्रतिभावान सम्मान समारोह 13 को, केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव आएंगे

khaskhabar.com: रविवार, 06 जुलाई 2025 7:16 PM (IST)
पुरुषार्थी समाज का प्रतिभावान सम्मान समारोह 13 को, केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव आएंगे
अलवर। जिला पुरुषार्थी समिति की ओर से प्रतिभावान बालकों व युवाओं का सममान समारोह 13 जुलाई को प्रताप आडिटोरियम में सुबह 9 बजे से होगा। इसमें अलवर और खैरथल जिले के प्रतिभावान बच्चे ओर युवा भाग लेंगे। समिति के महासचिव राजेश मककड़ ने बताया कि इसमें कक्षा दसवीं और बारहवीं सहित सभी बड़ी कक्षाओं के प्रतिभाशाली विद्यार्थी, प्रशासनिक सेवाओं में सफलता प्राप्त करने वाले युवा, एमबीबीएस में प्रवेश पाने वाले और चिकित्सक बनने वाले युवा तथा प्रतिभावान खिलाडिय़ों का सममान होगा। कार्यक्रम के मुखय अतिथि केन्द्रीय मंत्री व सांसद भूपेन्द्र यादव और विशिष्ट अतिथि विधायक सुखवंत सिंह होंगे जबकि अध्यक्षता राज्य मंत्री व अलवर शहर विधायक संजय शर्मा करेंगे। इस अवसर पर पंजाबी संस्कृति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा जिसमें प्रवेश नि:शुल्क है। इस कार्यक्रम में अलवर और खैरथल जिले के सभी बलाकों से समाज के लोग आएंगे जिनका जोरदार तरीके से स्वागत किया जाएगा। इसके लिए विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया है। मुख्य सलाहकार राकेश अरोड़ा ने बताया कि पुरुषार्थी समाज के इस कार्यक्रम को लेकर सभी में उत्साह है। समिति प्रतिभावान बच्चों को सममानित कर रही है। यदि कोई प्रतिभावान विद्यार्थी आर्थिक संकट में है तो उसकी सहायता भी की जा रही है।
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर पुरुषार्थी समिति और कार्यक्रम संचालन समिति की टीम जोर शोर से लगी हुई है। तैयारियों को लेकर हुई बैठक अध्यक्ष कुलदीप कालरा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुखय सलाहकार राकेश अरोड़ा, राजेश सेतिया, के. के. मदान, तिलक चावला, राजेश मुखीजा, दिनेश शर्मा, तिलक झाम, अशोक आहूजा, रवि जुनेजा आदि ने विचार व्यकत किए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement