Punk aim the pistol and looted two lakh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बदमाशों ने पिस्तौल तानकर लूट लिए दो लाख

khaskhabar.com: गुरुवार, 08 दिसम्बर 2016 5:20 PM (IST)
बदमाशों ने पिस्तौल तानकर लूट लिए दो लाख
हिसार। सेक्टर-16,17 में रहने वाले वीएलडीए डॉ विनय के घर घुसकर बदमाशों ने उनकी संतान पर पिस्तौल तानकर करीबन दो लाख रुपए के जेवर और नकदी उठाकर ले गए। वारदात 6 दिसम्बर की अलसुबह करीबन 3 बजे की है। एक दिन इस वारदात से सहमे परिवार ने बीते दिन इस बारे में पुलिस को लिखित में शिकायत दी। हैरत की बात है कि पुलिस ने इस मामले में केवल दिनदहाड़े चोरी करने का ही मामला दर्ज किया है और आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। डॉ. विनय मूलरूप से गांव पायल के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि 6 दिसम्बर की अलसुबह करीबन 3 बजे जब वे कमरे में सोए हुए थे तो अचानक शोर सुना। उठे तो देखा कि कोई टॉर्च जल रही है। उन्होंने कौन है पूछा और लाइट जगाई। इतने में तो बदमाशों ने पहले उन पर पिस्तौल तानी और फिर उनके बेटे पर पिस्तौल तान दी। धमकी देने लगे कि अगर शोर मचाया या फिर किसी को बताया तो बच्चे को गोली मार देंगे। अपनी संतान का जीवन सुरक्षित रखने और डरे-सहमे विनय ने उन्हें घर में रखी नगदी और जेवरात निकाल कर दे दिए। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने उनकी पत्नी के गले व कानों में पहले जेवरात भी निकलवा लिये और सारा सामान लेकर वहां से रफू चक्कर हो गए। खास खबर EXCLUSIVE : देवराहा बाबा की कहानी,बाबा बालकदास की जुबानी

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement