Punjabs resources should not be wasted in poll-bound states like Rajasthan, Madhya Pradesh and Chhattisgarh: Shergill-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पंजाब के संसाधन राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसे चुनावी राज्यों में बर्बाद ना होंः शेरगिल

khaskhabar.com: रविवार, 20 अगस्त 2023 6:04 PM (IST)
पंजाब के संसाधन राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसे चुनावी राज्यों में बर्बाद ना होंः शेरगिल
चंडीगढ़। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा गत दिवस रायपुर (छत्तीसगढ़) की चुनावी रैली में शामिल होने की निंदा की है। यहां जारी एक बयान में शेरगिल ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जब पंजाब बाढ़ के चलते भारी नुकसान का सामना कर रहा है, तब मान अपने सुपर बॉस अरविंद केजरीवाल को खुश करने के लिए चुनावी राज्यों में सियासी रैलियां करने में व्यस्त हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि पंजाब को एक मुख्यमंत्री चाहिए, ना कि एक प्रचारमंत्री। मान इस प्रकार अन्य राज्यों की यात्रा करके पंजाब के हितों को पूरी तरह से नजरअंदाज कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मान का एकमात्र एजेंडा केजरीवाल की राजनीतिक आकांक्षाओं को पूरा करना है, जो झूठे पंजाब मॉडल का दिखावा करके राजनीतिक लाभ प्राप्त करने हेतु उन्हें को अपने साथ चुनावी राज्यों में ले जाते हैं।
शेरगिल ने कहा कि केजरीवाल आम आदमी पार्टी का दायरा देशभर में फैलाने के लिए मान का इस्तेमाल कर रहे हैं। दुर्भाग्यपूर्ण यह भी है कि मान सिर्फ केजरीवाल के पीए बने रहना चाहते हैं और उनकी अनुचित मांगों को स्वीकार कर रहे हैं।
उन्होंने अफसोस जाहिर करते हुए कहा कि जब अलग-अलग सरकारी विभागों के कर्मचारी उनकी अदायगियां ना होने के चलते धरने-प्रदर्शन कर रहे हैं, तब पंजाब के खजाने को राजनीतिक एडवेंचर्स पर खाली किया जा रहा है।
इस संदर्भ में शेरगिल ने पंजाब से मान की अनुपस्थिति की कुछ उदाहरणों का जिक्र करते हुए कहा कि मान ने केजरीवाल के साथ संयुक्त रूप से 5 मार्च को रायपुर (छत्तीसगढ़), 18 जून को गंगानगर (राजस्थान), 1 जुलाई को ग्वालियर (मध्य प्रदेश) और 2 जुलाई को बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में रैलियां की थी।
उन्होंने खुलासा किया कि 17 जुलाई को पंजाब के 23 में से 19 जिले बाढ़ का सामना कर रहे थे और मान बेंगलुरु में विपक्ष के नेताओं के साथ रात के खाने का आनंद ले रहे थे, जो साफ तौर पर दर्शाता है कि लोगों की तकलीफों को वह कितना महत्व देते हैं। जबकि इससे अगले दिन वह बेंगलुरु में विपक्षी पार्टियों की बैठक में मौजूद रहे। जिस पर भाजपा प्रवक्ता ने मान को एक बहुत असंवेदनशील और गैर-जिम्मेदार मुख्यमंत्री बताया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement