Punjabi language teachers sought permanent policy-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:08 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पंजाबी भाषा के शिक्षकों ने मांगी स्थायी नीति

khaskhabar.com: बुधवार, 15 मार्च 2017 4:11 PM (IST)
पंजाबी भाषा के शिक्षकों ने मांगी स्थायी नीति
धर्मशाला। पंजाबी भाषा शिक्षकों के लिए अभी तक कोई नीति नहीं बन पाई है। साथ ही प्रदेश के कांगड़ा, बिलासपुर, चंबा में पिछले सात महीनों से पंजाबी भाषा पढ़ा रहे शिक्षकों को वेतन भी नहीं मिल पाया है। इससे प्रदेश में कार्यरत पंजाबी भाषा के शिक्षकों में रोष है। पंजाबी भाषा टीचर एसोसिएशन की प्रदेश अध्यक्ष अनुराधा ने बताया कि पंजाबी भाषा शिक्षकों की नियुक्ति विभाग द्वारा आर एंड पी नियमों के तहत 2009 में की गई थी। प्रदेश में पंजाबी भाषा 100 स्कूलों में छठी से दसवीं तक पढ़ाने जाने की अधिसूचना 2006 में जारी की गई थी। काफी समय से पंजाबी भाषा शिक्षक स्थायी नीति की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन आज 11 साल बीत जाने के बाद भी न तो पंजाबी विषय दसवीं तक पहुंच पाया है और न ही 100 शिक्षकों की नियुक्ति हो पाई है। पीरियड बेस पर होने के कारण 365 दिनों की जगह उन्हें 237 दिन का ही वेतन मिल पाता है। प्रदेश सरकार ने कई बार अलग-अलग मंचों से उन्हें नियमित करने व पंजाबी के 100 शिक्षक नियुक्त करने की घोषणा भी की, लेकिन यह घोषणा पूरी नहीं हो पाई। पंजाबी भाषा शिक्षक संघ ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि उनके लिए स्थायी नीति बने।

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement