Punjab stop water to pakistan, dam constructed, CM signs-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

PAK जाने वाला पानी रोकेगा PUNJAB, सीएम ने दिये संकेत, हो रहा बांध का निर्माण

khaskhabar.com: शुक्रवार, 08 मार्च 2019 10:39 PM (IST)
PAK जाने वाला पानी रोकेगा PUNJAB, सीएम ने दिये संकेत, हो रहा बांध का निर्माण
चंडीगढ़। आने वाले समय में पाकिस्तान की तरफ बहने वाली रावी नदी के पानी को भारत कुछ हद तक रोक सकता है। दरअसल, पंजाब के पठानकोट में सालों से लटके पड़े शाहपुर कांडी बांध का काम फिर से शुरू होने वाला है। सूबे के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने रावी पर बन रहे इस बांध की मरम्मत में अहम भूमिका निभाई है। लोगों के संबोधित करते हुए अमरिंदर सिंह ने कहा कि 2073 करोड़ का ये प्रोजेक्ट पूरी तरह से शुरू होने के लिए तैयार है। जो ना केवल राज्य के लिए पानी का अहम स्रोत बनेगा बल्कि पाकिस्तान की ओर पानी के बहाव को कुछ हद तक रोकने में भी मदद करेगा। बता दें कि इस परियोजना को शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री ने निजी प्रयास से जम्मू- कश्मीर के साथ अटके पड़े मामलों को निपटाया ताकि काम जल्द से जल्द शुरु किया जा सके। 2,073 करोड़ के इस प्रोजेक्ट पर सरकारें पहले ही 2014 तक 640 करोड़ खर्च कर चुका है।
अब आगे पंजाब सरकार इस पर 1408 करोड़ करोड़ राज्य के खजाने से खर्च करेगी। जबकि सिंचाई के लिए अलग से 685 करोड़ सरकार खर्च करेगी जिसमें 485 करोड़ केंद्र सरकार और 179.28 करोड़ पंजाब सरकार देगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement