Punjab police expose Pakistan-backed drug racket-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान समर्थित ड्रग रैकेट का पर्दाफाश किया

khaskhabar.com: सोमवार, 03 अगस्त 2020 07:52 AM (IST)
पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान समर्थित ड्रग रैकेट का पर्दाफाश किया
चंडीगढ़। मादक पदार्थो की तस्करी के खिलाफ चलाए गए अभियान के क्रम में पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान की मदद से, सीमा पार से चलाए जा रहे मादक पदार्थो और हथियारों की तस्करी के एक और रैकेट का पर्दाफाश किया। इस सलिसिले में दो तस्करों और पाकिस्तान की सीमा से लगते तरन तारन जिले में तैनात बीएसएफ के एक और कांस्टेबल को गिरफ्तार किया गया। पुलिस महानिदेशक दिनकर गुप्ता ने रविवार को बताया कि पुलिस इस रैकेट को चलाने वाले गिरोह के सरगना सतनाम सिंह उर्फ सत्ता को पकड़ने की कोशिश में लगी है। सत्ता का ओमान के मस्कट से प्रत्यर्पित किया गया था। तस्करी के दो मामलों में प्रमाणित अपराधी घोषित किए जाने के बाद से वह फरार है। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement