punjab cm Amrinder Singh support to Rajputs in Padmavati dispute-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पद्मावती विवाद में राजपूतों को सीएम अमरिंदर सिंह का समर्थन

khaskhabar.com: सोमवार, 20 नवम्बर 2017 7:08 PM (IST)
पद्मावती विवाद में राजपूतों को सीएम अमरिंदर सिंह का समर्थन
चंडीगढ़ | संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह ने राजपूतों की आपत्तियों का समर्थन किया है।पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा कि फिल्म को लेकर विरोध करना राजपूत समुदाय का अधिकार है, क्योंकि यह ऐतिहासिक तथ्यों के साथ छेड़छाड़ है, जिसे कोई भी स्वीकार नहीं करेगा। अमरिंदर सिंह ने अपने बयान में कहा, "कुछ भी ऐतिहासिक है तो ..कोई भी विरोध नहीं करेगा, लेकिन यहां वे ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ कर रहे हैं।" उन्होंने कहा, "मैं चित्तौड़ जाकर वापस आया हूं और मैंने वहां सारी चीजें देखीं..तो यह इतिहास के साथ छेड़छाड़ है और कोई इसे स्वीकार नहीं करेगा और अगर समुदाय इसका विरोध कर रही है तो विरोध करना उनका अधिकार है।"
फिल्म पहले एक दिसंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी रिलीज को टाल दिया गया है।
कुछ हिंदू संगठनों के साथ मुख्य रूप से करणी सेना इस फिल्म का विरोध कर रही है।
फिल्म 'पद्मावती' में दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर और रणवीर सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं।
आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement