Punjab: 5 lakh illegal paddy sacks seized-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पंजाब : 5 लाख से ज्यादा अवैध धान की बोरियां जब्त, खरीफ सीजन में बेचा जाना था

khaskhabar.com: शनिवार, 01 दिसम्बर 2018 7:24 PM (IST)
पंजाब : 5 लाख से ज्यादा  अवैध धान की बोरियां जब्त, खरीफ सीजन में बेचा जाना था
चंडीगढ़। पंजाब की सरकारी एजेंसियों ने अन्य राज्यों से यहां अवैध रूप से लाई गई पांच लाख से ज्यादा धान की बोरियां जब्त की हैं, इन्हें जारी खरीफ सीजन में बेचा जाना था। एक मंत्री ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी। पंजाब के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री भारत भूषण आशु ने शनिवार को खुलासा किया कि बीते दो महीने (एक अक्टूबर से 30 नवंबर) में पंजाब में अन्य राज्यों से लाई गई 5.03 लाख धान की बोरियां जब्त की गई हैं। आशु ने कहा, ‘‘बरनाला में देर रात एक अभियान में पंजाब के खाद्य आपूर्ति विभाग की सर्तकता टीम ने अन्य राज्यों से अवैध रूप से धान और चावल ला रहे छह ट्रकों को पकड़ा, इन्हें पंजाब के अनाज बाजार में अवैध रूप से खपाया जाना था। धान और चावल कीतीन हजार बोरियां जब्त की गई हैं।’’ कृषि संपन्न पंजाब ने इस सीजन में अभी तक 170 लाख टन से ज्यादा धान का उत्पादन किया है। मंत्री ने दावा किया, ‘‘विभाग बारीकी से नजर बनाए हुए है और हमारे अधिकारियों ने अन्य राज्यों से पंजाब की मंडियों में चावल खपाने के सभी प्रयासों को नाकाम किया है।’’
उन्होंने कहा कि पंजाब के व्यापारी अवैध रूप से अन्य राज्यों से सस्ती दरों पर धान और चावल ला रहे हैं और उन्हें पंजाब के अनाज बाजारों में बेचने का प्रयास कर रहे हैं। मंत्री ने कहा कि इस अवैध गतिविधि के लिए व्यापारियों पर मामला दर्ज किया गया है। आशु ने जोर देकर कहा, ‘‘जब तक पूरा अभियान समाप्त नहीं हो जाता तब तक हम शांत नहीं बैठेंगे।’’
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement