Advertisement
पुणे की जनता विकास और प्रगति को देती है प्राथमिकता: मुरलीधर मोहोल

सीटों के आंकड़ों पर बात करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि उन्होंने पहले ही अनुमान लगाया था कि भाजपा 120 सीटों का आंकड़ा जरूर पार करेगी।
उन्होंने आगे कहा कि आज यह साफ दिख रहा है कि हम 120 से 125 सीटों तक पहुंच सकते हैं। मुझे यह भरोसा इसलिए है क्योंकि जहां-जहां मैं गया और लोगों से मिला, वहां मुझे उनका विश्वास और समर्थन महसूस हुआ। लोग मजबूती से हमारे साथ खड़े नजर आए।
मोहोल ने यह भी कहा कि पुणे की जनता विकास कार्यों का मूल्यांकन करती है और उसी आधार पर अपना फैसला करती है। उनके मुताबिक, भाजपा ने शहर में बुनियादी सुविधाओं-सड़क, परिवहन, स्वच्छता और अन्य विकास परियोजनाओं पर लगातार काम किया है, जिसका असर चुनावी समर्थन में दिखाई दे रहा है।
काउंटिंग के बीच उनके बयान से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला है। पार्टी नेताओं का कहना है कि अगर अनुमान सही साबित होते हैं तो यह पुणे में भाजपा के लिए एक बड़ी जीत होगी और शहर के प्रशासन पर पार्टी की मजबूत पकड़ बनेगी।
फिलहाल, सभी की नजरें आधिकारिक नतीजों पर टिकी हैं। जैसे-जैसे काउंटिंग आगे बढ़ रही है, राजनीतिक हलकों में हलचल बढ़ती जा रही है। पुणे के मतदाता किस तरह का जनादेश देते हैं, यह कुछ ही समय में पूरी तरह साफ हो जाएगा।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


