Advertisement
पुणे में शख्स ने कर्ज न चुकाने वाले पति के सामने उसकी पत्नी से किया ‘दुष्कर्म‘

फरवरी में उसने उन्हें हडपसर सरकारी कॉलोनी में एक सुनसान जगह पर बुलाया और फिर से उससे बकाया पैसे की मांग की, लेकिन उनके पास चुकाने के लिए पैसे नहीं थे। इसके बाद शेख ने कथित तौर पर चाकू निकाला, पति को जान से मारने की धमकी दी, फिर वहीं महिला के साथ दुष्कर्म किया और अपने फोन पर घटना का एमएमएस भी बनाया।
बाद में आरोपी ने फिर से महिला से बार-बार यौन संबंध बनाने की मांग की और जब उसने इनकार कर दिया, तो उसने वीडियो क्लिप सोशल मीडिया साइटों पर पोस्ट कर दी।
पुलिस इंस्पेक्टर रवींद्र शेलाके ने बताया कि आखिरकार हिम्मत जुटाकर पीड़िता हडपसर पुलिस स्टेशन पहुंची और मंगलवार को शिकायत दर्ज कराई।
शेलके ने आईएएनएस को बताया, "हमने आरोपी का पता लगाया और उसे कल गिरफ्तार कर लिया... उसे अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे कल (गुरुवार) तक दो दिन की रिमांड दी है और आगे की जांच जारी है।"
आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


