punch Upasrpanch Sitting on dharna-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

धरने पर बैठे उपसरपंच और वार्ड पंच

khaskhabar.com: गुरुवार, 20 अक्टूबर 2016 4:46 PM (IST)
धरने पर बैठे उपसरपंच और वार्ड पंच
भीलवाड़ा। अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर आसींद के नेगड़िया ग्राम पंचायत के उपसरपंच और वार्ड पंच गुरुवार को जिला कलेक्ट्रेट पर धरने पर बैठ गए। उन्होंने संपर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों को दूर करने, सचिव के रिक्त पद भरने सहित कई मांगों को लेकर जिला कलक्टर को ज्ञापन भी सौंपा। उपसरपंच तेजमल गुर्जर ने कहा कि नेगड़िया ग्राम पंचायत में पिछले दो साल से महासचिव और सहायक सचिव के पद रिक्त पड़े हैं। साथ ही गांव में शौचालय बनाए जाने के बावजूद ग्रामीणों को सहायता राशि का चैक नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि बीपीएल पात्रता सूची की जांच करवाने और नरेगा टेंडर के ठेकेदार को डीडी भी जारी नहीं की गई है। जिससे आए दिन पंचायत परिसर में प्रदर्शन और हंगामा होता रहता है। उन्हांेने मांगें पूरी होने तक भूख हड़ताल करने और समय आने पर उग्र प्रदषर््ान करने की भी सेतावनी दी। #ये 9 स्टार फुटबॉलर हैं इन लक्जरी कारों के दीवाने #इंटरनेट के अलावा Wi Fiके ये 6 काम जान चौंक जाएंगे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement