publicity advisor Rocky Mittal relieved-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सरकार में प्रचार सलाहकार रॉकी मित्तल पदमुक्त

khaskhabar.com: शनिवार, 21 जनवरी 2017 7:07 PM (IST)
सरकार में प्रचार सलाहकार रॉकी मित्तल पदमुक्त
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार में प्रचार सलाहकार रॉकी मित्तल को उनके पद से मुक्त कर दिया गया है। खट्टर सरकार के एक साल के कार्यकाल पूर्ण होने पर उनकी सरकार और मुख्यमंत्री पर एक विशेष गीत बनाकर रॉकी मित्तल चर्चा में आये थे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रॉकी मित्तल को अपने प्रचार सलाहकार के रूप में नियुक्ति दे उन्हें हरियाणा स्वर्ण जयंती कार्यक्रम में विशेष जिम्मेदारी दी थी। रॉकी मित्तल को हरियाणा सचिवालय के 8 वें फ्लोर पर एक कमरा और नया फर्नीचर भी दिया गया। सचिवालय में रॉकी मित्तल को कुछ अफसर नागवार गुजरने लगे। रॉकी मित्तल ने मीडिया में आवाज उठाई कि कुछ बड़े अफसर उन्हें हटाना चाहते हैं, क्योंकि यहाँ पर बड़ा भष्टाचार है ,और वह जल्दी ही इसे उजागर करेंगे। इससे पहले ही शनिवार काे रॉकी मित्तल को उनके पद से हटा दिया।

[@ वर्ष 2016 की वे खबरें जो बनी पूरे विश्व में चर्चा का विषय ]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement