Public Biking Sharing System In Rohtak-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रोहतक में पब्लिक बाइक शेयरिग सिस्टम की हुई शुरूआत

khaskhabar.com: गुरुवार, 10 अगस्त 2017 9:42 PM (IST)
रोहतक में पब्लिक बाइक शेयरिग सिस्टम की हुई शुरूआत
रोहतक। शहर में वीरवार से पब्लिक बाइक शेयरिंग सिस्टम की शुरूआत की गई। रोहतक रेंज के आईजी नवदीप सिंह विर्क ने पुलिस लाइन मैदान में इस सिस्टम का शुभारंभ किया। इस सिस्टम के तहत शुरूआती दौर में 20 साइकिल रहेंगी और पुलिस कर्मियों को ये टोकन के आधार पर मिलेंगी। पब्लिक बाइक शेयरिंग सिस्टम चीन और यूरोप के देशों में काफी पॉपुलर है। रोहतक शहर में साइकिलिंग को बढ़ावा देने और प्रदूषण को कम करने की दिशा में जिला पुलिस की ओर से पहल की गई है। इस पहल का नाम है पब्लिक बाइक शेयरिंग सिस्टम। शहर में साइकिलिंग कल्चर प्रोमोट करने और ट्रांसपोर्ट सिस्टम के अन्य विकल्प देने के तौर पर इसे शुरू किया गया है। फिलहाल यह सिस्टम पुलिस लाइन मैदान में सिर्फ पुलिस कर्मियों के लिए है। इस सिस्टम के तहत 20 साइकिल उपलब्ध कराई हैं, जो पुलिस कर्मियों को टोकन के आधार पर एक घंटे के लिए मिलेंगी। एसपी पंकज नैन ने बताया कि इस सिस्टम का उद्देश्य साइकिलिंग को बढ़ावा देना है। साथ ही प्रदूषण कम करने की दिशा में भी यह एक कदम है। आने वाले दिनों में साइकिल की संख्या बढ़ाई जाएगी। उन्होंने बताया कि जो भी पुलिस कर्मी इन साइकिल का इस्तेमाल करेगा, उसे वापस पुलिस लाइन मैदान में इन्हंे जमा कराना होगा। पुलिस लाइन मैदान में बाकायदा एक स्टैंड बनाया गया है, जहां इन्हें रखा जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement