Advertisement
फ्लैगशिप योजनाओं में पात्र नागरिकों को समय पर लाभान्वित करें : डॉ. प्रतिभासिंह

फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ आमजन को मिले
संभागीय आयुक्त ने विभागवार जिलों में फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि संभाग में सभी अधिकारी यह सुनिष्चित करें कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहे। उन्होंने कहा कि महंगाई राहत शिविरों में जिन नागरिकों ने पंजीयन कराया है उन्हें योजनाओं का लाभ सभी विभाग समय पर दिया जाना सुनिश्चित करें। विभागीय योजनाओं का प्रचार पसार कर जिला मुख्यालय से लेकर दूर दराज के गांवों तक पात्र व्यक्तियों का चयन कर लाभान्वित करें। उन्होंने चिरंजीव बीमा योजना में सभी अस्पतालों में इलाज की सुविधा की भी मौनिटरिंग करने, वन विभाग को पर्यटन महत्व के कार्यों को समय पर पूरा कराने, सभी विभागों के सहयोग से पौधारोपण को बढावा देने के निर्देश दिये।
बैठक में अतिरक्ति विकास आयुक्त नरेश मालव, संयुक्त निदेशक सांख्यिकी आरएन मालव, सार्वजनिक निर्माण विभाग, जल संशाधन, विद्युत, जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता, कृषि, पशुपालन, के अति. निदेशक, सयुक्त निदेशक शिक्षा, चिकित्सा सहित संबन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
कोटा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


