Provide benefits to farmers by spreading crop loan redemption scheme-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फसली ऋण मोचन योजना का प्रचार-प्रसार कर किसानों लाभ पहुंचाएं

khaskhabar.com: रविवार, 02 जुलाई 2017 6:25 PM (IST)
फसली ऋण मोचन योजना का प्रचार-प्रसार कर किसानों लाभ पहुंचाएं
झांसी। फसली ऋण मोचन योजना शासन की महत्वकांक्षी योजना है। इसका प्रचार-प्रसार किया जाये और जो कार्यवाही की जानी है उसे सावधानी से किया जाये। ऐसे निर्देश वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव वित्त एवं संस्थागत अनूप पांडे ने योजना भवन सभागार के एनआईसी कक्ष में मौजूद अधिकारियों को दिये। उन्होंने प्रदेश के सभी लघु एवं सीमांत किसानों के डाटा को पोर्टल पर अपलोड किया जाना है। कार्य चुनौती पूर्ण है और इसे पूर्ण करने के लिए समय सीमा भी निर्धारित है ताकि कास्तकारी को फसल क्षति की राशि सीधे खाते में हंस्तातरण कर दी जाये। वीडियो कांफ्रेस के माध्यम से प्रमुख सचिव वित्त एवं संस्थागत ने कहा कि डाटा फीडिंग का कार्य 10 दिनों में पूर्ण किया जाना है। यदि समय सीमा में किसानों का डाटा बैंक द्वारा फीड नहीं किया गया तो जिले के किसान इस योजना के लाभ से वचिंत हो जायेंगें। इस कार्य को युद्ध स्तर पर निर्वाचन प्रक्रिया के रुप में किया जाना सुनिश्चित किया जाये। सभी किसानों का डाटा प्रदेश स्तर कमेटी द्वारा जिला कृषि अधिकारी को पोर्टल पर उपलब्ध कराया जायेगा। जिला कृषि अधिकारी डाटा को डिजीटल साइन द्वारा उक्त डाटा को सभी सम्बधित बैंक शाखाओं को उपलब्ध करायेगा। प्रत्येक बैंक शाखा प्रबंधक अपनी यूजर आईडी के माध्यम प्रत्येक कृषक का मोबाइल नम्बर आधार नम्बर तथा पता यदि उपलब्ध नहीं है तो फीड करेगें। इस कार्य को 4 जुलाई से 15 जुलाई तक पूर्ण किया जाये। इस मौके पर जिलाधिकारी कर्ण सिंह चौहान, सीडीओ दिनेश कुमार, एडीएम वीबी सिंह, जेडीए एसके अग्निहोत्री समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement