Protesters in Sabarimala Targeted the woman, Violent demonstration-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सबरीमाला में प्रदर्शनकारियों ने महिला को निशाना बनाया,हिंसक-प्रदर्शन

khaskhabar.com: मंगलवार, 06 नवम्बर 2018 6:49 PM (IST)
सबरीमाला में प्रदर्शनकारियों ने महिला को निशाना बनाया,हिंसक-प्रदर्शन
सबरीमाला। सबरीमाला में प्रदर्शनकारी मंगलवार को 10 से 50 आयु वर्ग की कम से कम एक महिला पर आक्रोश जाहिर करते, धमकाते और उसे वापस लौटने पर बाध्य करते देखे गए। प्रदर्शनकारियों ने मंदिर में इस आयु वर्ग की महिलाओं के प्रवेश के निषेध की परंपरा को तोड़ने से इनकार किया। भगवान अयप्पा मंदिर के सोमवार की शाम 5 बजे खोले जाने के बाद भक्तों ने देर रात व मंगलवार की सुबह हिंसक प्रदर्शन किए जब उन्होंने 10-50 आयु वर्ग की महिलाओं के मंदिर की तरफ बढ़ते देखा। दो महिलाओं को मंगलवार को पंबा के रास्ते में भक्तों ने पकड़ लिया और धमकी दी जब उन्होंने पाया कि इन महिलाओं के पास पवित्र किट (इरुमुदी केत्तु) नहीं है। पुलिस ने कहा कि भगवान अयप्पा के नारे लगाते हुए प्रदर्शनकारियों ने उन्हे आगे बढ़ने से रोक दिया। ऐसा इन महिलाओं की उम्र 50 से अधिक होने के बावजूद किया गया। नेताओं ने माइक्रोफोन पर प्रदर्शन खत्म किए जाने की घोषणा की, उसके बाद प्रदर्शन रुका। बाद में इन महिलाओं को दर्शन व पूजा करने के लिए मंदिर पहुंचाने में सहयोग किया गया। पहला प्रदर्शन सोमवार रात किया गया, जब एक 30 साल की महिला को उसके पति व बच्चे के साथ रोका गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement