Advertisement
गलत आरोप लगाकर सफाई कर्मी को नौकरी से निकालने पर जताया विरोध, 14 को प्रदर्शन करेंगे

सुखबीर सिंह ने बताया कि यह कोई पहला मामला नहीं है। ऐसे मामले जीएमसीएच अस्पताल में भी देखने को मिले हैं जिसमें आउटसोर्स कर्मचारी की अगर शिकायत कोई रेगुलर कर्मचारी कर दे तो उसकी बिना जांच पड़ताल कर या तो उस कर्मचारी को नौकरी से निकाल दिया जाता है या फिर उसको रिलीवर बना दिया जाता है। लेकिन, इस अन्याय इस शोषण की कड़े शब्दों में ज्वाइंट एक्शन कमेटी निंदा करती है।
आज कमेटी की कार्य समिति बैठक में सभी विभागों के प्रधान महासचिवों द्वारा सर्व समिति से फैसला लिया गया कि अगर सफाई कर्मचारी बबलू को तुरंत प्रभाव से नौकरी पर बहाल नहीं किया गया तो ज्वाइंट एक्शन कमेटी अस्पताल में धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर हो जाएगी।
इसी कड़ी में इस शोषण के खिलाफ 14 नवंबर वीरवार को 1 घंटे का परीकात्मक विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया अगर अस्पताल प्रबंधन फिर भी इस कर्मचारी की नौकरी बहाल नहीं करता तो ज्वाइंट एक्शन कमेटी द्वारा प्रदर्शन के दौरान ही कड़े फैसले लिए जाएंगे जिसके तहत अस्पताल में काम भी बंद किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


