Protest shutdown affects normal life across Kashmir Valley-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:02 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कश्मीर घाटी में बंद से जनजीवन प्रभावित

khaskhabar.com: सोमवार, 25 सितम्बर 2017 4:13 PM (IST)
कश्मीर घाटी में बंद से जनजीवन प्रभावित
श्रीनगर। कश्मीर घाटी में अलगाववादियों और व्यापारियों के बुलाए बंद के कारण सोमवार को जनजीवन प्रभावित हुआ। श्रीनगर और अन्य बड़े शहरों में प्रशासन ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबंध लागू किए। इन सभी जगहों पर दुकानें, अन्य व्यवसाय और सार्वजनिक परिवहन बंद रहे। राष्ट्रीय खुफिया एजेंसी (एनआईए) ने कश्मीर ट्रेडर्स एंड मैन्युफैक्च र्स फेडरेशन (केटीएमएफ) के अध्यक्ष मोहम्मद यासीन खान को समन भेजा है जिसके विरोध में यह बंद बुलाया गया है। अलगाववादियों ने इस विरोध प्रदर्शन का समर्थन किया और स्थानीय बार एसोसिएशन के सदस्यों ने यह घोषणा की कि वह सोमवार को अदालत में उपस्थित नहीं होंगे।
घाटी और जम्मू के बनिहाल शहर क्षेत्र के बीच ट्रेन सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं। श्रीनगर में मौजूद शैक्षणिक संस्थान बंद हैं, जबकि बाहरी इलाकों के खुले हुए हैं। प्रतिबंधित क्षेत्रों को छोडक़र अन्य स्थानों पर निजी वाहन सामान्य रूप से चल रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement