protest for Cauvery board in Tamil Nadu, stop trains-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

TN: कावेरी बोर्ड के लिए प्रदर्शन,ट्रेने रोकी

khaskhabar.com: सोमवार, 17 अक्टूबर 2016 6:01 PM (IST)
TN: कावेरी बोर्ड के लिए प्रदर्शन,ट्रेने रोकी
चेन्नई। तमिलनाडु में कावेरी प्रबंधन बोर्ड (सीएमबी) के गठन की मांग को लेकर किसान संगठनों और राजनीतिक दलों ने सोमवार को प्रदर्शन किया तथा रेलवे का परिचालन बाधित किया। थंजावुर जिले में पुलिस ने रेल पटरियों पर प्रदर्शन करने वाले कई किसानों को गिरफ्तार किया। वहीं, राज्य की राजधानी चेन्नई में द्रविड़ मुनेत्र कडग़म (डीएमके) के नेता एम.के. स्टालिन के नेतृत्व में पेरम्बूर में प्रदर्शन किया गया। राज्य के विभिन्न हिस्सों में प्रदर्शन के दौरान डीएमके, कांग्रेस तथा एमडीएमके कई सदस्यों को गिरफ्तार किया गया।कावेरी नदी के जल बंटवारे को लेकर तमिलनाडु तथा कर्नाटक में पिछले काफी समय से तनाव की स्थिति है।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement