Prosperous India Campaign: Circle constructed at Krishna Nagar intersection, traffic system will be smooth-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

समृद्ध भारत अभियान : कृष्णा नगर चौराहे पर सर्किल का कराया निर्माण, सुगम होगी यातायात व्यवस्था

khaskhabar.com: मंगलवार, 07 अप्रैल 2026 6:42 PM (IST)
समृद्ध भारत अभियान : कृष्णा नगर चौराहे पर सर्किल का कराया निर्माण, सुगम होगी यातायात व्यवस्था
खास खबर। भरतपुर शहर में बढ़ती यातायात समस्याओं के समाधान के लिए समृद्ध भारत अभियान द्वारा सराहनीय पहल करते हुए कृष्णा नगर चौराहे का विकास कर उसे व्यवस्थित सर्किल के रूप में तैयार किया गया। इस नव विकसित चौराहे का विधिवत लोकार्पण पुलिस उपाधीक्षक (शहर) नरेन्द्र कुमार द्वारा फीता काटकर किया गया। चौराहे के विकास कार्य को संस्था के निदेशक सीताराम गुप्ता के निर्देशन में पूर्ण किया गया।
यातायात को सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से ड्रमों का आकर्षक सर्किल बनाया गया है, जिनमें पौधारोपण कर हरित सौंदर्य भी जोड़ा गया है। यह पहल न केवल ट्रैफिक नियंत्रण में सहायक होगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देती है। ज्ञातव्य है कि काली की बगीची से आरबीएम हॉस्पिटल तक फ्लाई ओवर निर्माण कार्य के चलते कन्नी गुजर चौराहे से यातायात बंद कर दिया गया है। ऐसे में वाहनों का दबाव कृष्णा नगर चौराहे पर बढ़ गया था। पूर्व में यहां किसी प्रकार का सर्किल या ट्रैफिक नियंत्रण व्यवस्था नहीं होने से दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती थी।
इस समस्या के समाधान हेतु समृद्ध भारत अभियान द्वारा यह महत्वपूर्ण कार्य किया गया। पुलिस उपाधीक्षक नरेन्द्र कुमार ने कहा कि शहर में सुचारू यातायात संचालन हेतु पुलिस निरंतर प्रयासरत है, लेकिन कई स्थानों पर आधारभूत संरचना के अभाव में चुनौतियाँ बनी रहती हैं। उन्होंने कृष्णा नगर चौराहे पर बनाए गए सर्किल की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं के लिए भी प्रेरणादायक है। साथ ही उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि शहर में अभी कई ऐसे चौराहे हैं, जहां इस प्रकार के सर्किल निर्माण की आवश्यकता है।
इस अवसर पर संस्था के राज्य समन्वयक पुनीत गुप्ता ने बताया कि समृद्ध भारत अभियान भविष्य में भी शहर के अन्य प्रमुख चौराहों पर इस प्रकार के सर्किल विकसित करने की योजना पर कार्य कर रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि कृष्णा कॉलोनी में भी इसी प्रकार का एक और सर्किल तैयार किया जा चुका है। उन्होंने आश्वस्त किया कि संस्था जनहित एवं सामाजिक कार्यों में निरंतर सक्रिय भूमिका निभाती रहेगी। कार्यक्रम के दौरान सीडीपीओ कुम्हेर महेन्द्र अवस्थी, रामचरण धाकड़, सचिन, राम किशन, शैलजा शर्मा, पूनम सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement