Prosecution arrested with illegal arms-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ईनामी बदमाश अवैध हथियार सहित गिरफ्तार

khaskhabar.com: बुधवार, 26 दिसम्बर 2018 3:44 PM (IST)
ईनामी बदमाश अवैध हथियार सहित गिरफ्तार
चण्डीगढ़। हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) रोहतक की एक टीम द्वारा 25,000 रुपये के ईनामी बदमाश को अवैध हथियार सहित रोहतक में बोहर नहर के पास से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई है। पुलिस विभाग के प्रवक्ता ने आज इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान संदीप उर्फ सोनू निवासी मोखरा जिला रोहतक के रूप में हुई है। आरोपी बदमाश के कब्जे से एक देसी पिस्तौल व एक जिंदा रौन्द भी बरामद किया गया है।
एसटीएफ रोहतक की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में बोहर नहर के पास घूम रहा है। पुलिस टीम ने अविलंब कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरापी ने अपने साथियों के साथ मिलकर जून माह में गांव मोखरा में एक युवक की गोली मारकर हत्या की थी। इस संदर्भ में एक केस पुलिस स्टेशन, महम में दर्ज है जिसमें आरोपी फरार था। इसके अतिरिक्त, आरोपी के खिलाफ अन्य मामले भी दर्ज हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement