proposal of 78.24 crores for drainage work in first phase in Prithviraj Nagar area : Kripalani-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पृथ्वीराज नगर क्षेत्र में प्रथम चरण में ड्रेनेज कार्य के लिए 78.24 करोड़ रुपए के प्रस्ताव : कृपलानी

khaskhabar.com: बुधवार, 26 अप्रैल 2017 4:32 PM (IST)
पृथ्वीराज नगर क्षेत्र में प्रथम चरण में ड्रेनेज कार्य के लिए 78.24 करोड़ रुपए के प्रस्ताव : कृपलानी
जयपुर। स्वायत्त शासन एवं नगरीय विकास मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने बुधवार को विधानसभा में कहा कि जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जविप्रा क्षेत्र में प्रमुख सडक़ों पर मुख्य-मुख्य ड्रेन बनाए जाने के लिए 1775.00 करोड़ रुपए की परियोजना रिपोर्ट (जिसमें पृथ्वीराज नगर भी सम्मिलित) तैयार की गई है एवं पृथ्वीराज नगर क्षेत्र में प्रथम चरण में ड्रेनेज कार्य के लिए 78.24 करोड़ रुपए के प्रस्ताव बनाए गए हैं। श्रीचंद कृपलानी सदन में जयपुर स्थित पृथ्वीराज नगर सांगानेर एवं समीपस्थ क्षेत्रों में सीवर लाइन डाले जाने संबंध में लाए गए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि जयपुर शहर के सीवरेज सुविधा से वंचित क्षेत्र जैसे पृथ्वीराज नगर, सांगानेर एवं उसके समीपस्थ क्षेत्रों में सीवरेज के नेटवर्क के लिए सीवर परियोजना जवाहर लाल नेहरू अरबन रिन्यूवल मिशन योजनांतर्गत स्वीकृत की जाकर स्वायत्त शासन विभाग द्वारा निविदाएं 14 अगस्त, 2013 को आमंत्रित की गई थीं, परंतु कालांतर में भारत सरकार द्वारा इस मद में स्वीकृति निरस्त करने के परिपे्रक्ष्य में निविदा प्राप्त नहीं की जा सकी।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement