Property Brokers Association in Bhilwara protests repeated hikes in DLC rates-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भीलवाड़ा में बार-बार डीएलसी दरों की बढ़ोतरी को लेकर प्रॉपर्टी ब्रोकर्स एसोसिएशन ने जताया विरोध, जानबुझकर व्यापार को खत्म करने की साजिश

khaskhabar.com: शुक्रवार, 03 जुलाई 2026 5:41 PM (IST)
भीलवाड़ा में बार-बार डीएलसी दरों की बढ़ोतरी को लेकर प्रॉपर्टी ब्रोकर्स एसोसिएशन ने जताया विरोध, जानबुझकर व्यापार को खत्म करने की साजिश
भीलवाड़ा। प्रॉपर्टी ब्रोकर्स एसोसिएशन, भीलवाड़ा ने डीएलसी (डिस्ट्रिक्ट लेवल कमेटी) दरों में कई वर्षो से लगातार की जा रही बढ़ोतरी का कड़ा विरोध जताते हुए इसे आमजन विरोधी निर्णय बताया है। एसोसिएशन ने राज्य सरकार से निकट भविष्य में डीएलसी दरों में किसी भी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं करने तथा नगर विकास न्यास (यूआईटी) में व्यवस्थाओं में सुधार के लिए सचिव पद पर पूर्णकालिक वरिष्ठ अधिकारी की नियुक्ति की मांग की है। अध्यक्ष महेश सोनी, सचिव महावीर कच्छारा एवं कोषाध्यक्ष मुकेश बहेड़िया के नेतृत्व में एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) प्रतिभा देवठिया को मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि भीलवाड़ा में पिछले डेढ़ वर्ष के दौरान चार बार डीएलसी की दरों में वृद्धि की जा चुकी है। वर्तमान वित्तीय वर्ष के बजट में भी राज्य सरकार ने 10 प्रतिशत डीएलसी दरें बढ़ाई हैं, जबकि पिछले वित्तीय वर्ष में तीन बार वृद्धि की गई थी। जिसके कारण जमीने मंहगी हो गई और जमीनो को व्यापार खत्म हो गया। एसोसिएशन का कहना है कि अब फिर से डीएलसी की बैठक बुलाकर दरें बढ़ाने की तैयारी की जा रही है।
एसोसिएशन ने कहा कि निर्माण दरें भी 1,200 रुपये से बढ़ाकर 1,800 रुपये प्रति वर्गफीट कर दी गई हैं। ऐसे में डीएलसी दरों में लगातार वृद्धि से मकान खरीदने वाले आम लोगों पर स्टांप शुल्क का अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है, जिससे अपना घर खरीदने का सपना पूरा करना कठिन होता जा रहा है। इससे प्रॉपर्टी कारोबार भी प्रभावित हो रहा है और सरकार के राजस्व पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है।
ज्ञापन में नगर विकास न्यास में सचिव का पद लंबे समय से रिक्त होने पर भी चिंता जताई गई। एसोसिएशन का आरोप है कि नामांतरण, लीज जमा, भवन निर्माण स्वीकृति सहित कई कार्य अनावश्यक रूप से लंबित रखे जा रहे हैं, जिससे लोगों को बार-बार कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। समस्या समाधान शिविरों के बावजूद मामलों का निस्तारण नहीं होने से आमजन परेशान हैं तथा भ्रष्टाचार को भी बढ़ावा मिल रहा है।
एसोसिएशन ने चेतावनी दी कि यदि सरकार और जिला प्रशासन ने जल्द ही मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो आंदोलनात्मक कदम उठाए जाएंगे।
ज्ञापन सौंपने के दौरान उपाध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा, घनश्याम मनिहार, सह सचिव विकास जैन, संगठन मंत्री अशोक बंसल, नरपत सिंह राठौड़, विजय डिडवानिया, प्रचार मंत्री रघु शर्मा कार्यकारिणी सदस्य सुनील जैन,सुर्यभान सिंह राठौड,किशन सोनी,सौरभ मणिहार,दीपक स्वर्णकार,निजाम शेख,विकास जैन, मुकेश मणिहार,सुरेश शर्मा व सम्पत वैष्णव सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement