Advertisement
गर्मी में बिजली का हो समुचित प्रबंध - ऊर्जा मंत्री ने की तैयारियों की समीक्षा

राजस्थान ऊर्जा विकास एण्ड आईटी सर्विसेज के प्रबंध निदेशक ओम कसेरा ने आगामी अपै्रल माह से सितम्बर माह तक ऊर्जा की औसत मांग, उपलब्धता, मांग में बढ़ोतरी आदि को लेकर प्रस्तुतीकरण दिया। उन्होंने बताया कि अपै्रल और मई माह में लघु अवधि आधार पर एक्सचेंज से बिजली खरीद के लिए निविदा जारी कर दी गई हैं। बैठक में जोधपुर डिस्कॉम की ओर से कुछ सब-स्टेशनों पर ऊर्जा भण्डारण प्रणाली के माध्यम से कृषि उपभोक्ताओं को दिन के दो ब्लॉक में विद्युत आपूर्ति करने के संबंध में प्रस्तुतीकरण दिया गया।
बैठक में जोधपुर डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक डा. भंवरलाल, ऊर्जा विभाग के संयुक्त सचिव सौरभ स्वामी, उत्पादन निगम के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक देवेन्द्र श्रृंगी सहित तीनों विद्युत वितरण निगमों एवं प्रसारण निगम के अधिकारी भी मौजूद थे। अजमेर डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक के.पी वर्मा वीडियो कान्फ्रेन्स से जुड़े।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


