भीलवाड़ा । अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती जगत के प्रथम द्रोणाचार्य अवार्डी स्पोट्र्स एकादमी ऑफ इंडिया के सीनियर कोच महासिंह राव ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहां की ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं मजबूत है ,उनमें निखार लाने की जरूरत है अगर वह कुश्ती के क्षेत्र में आती है तो कई उपलब्धियां देश को हासिल हो सकती है इसके लिए ठोस प्रयास करने की जरूरत है ।
उन्होने कहा कि हाल में महिला कुश्ती में मेडल भारत को मिला है उस से देश का नाम हुआ है लेकिन वर्तमान में जरूरत है कि देश के जिला मुख्यालय पर महिलाओं के लिए आधुनिक अखाड़ों की स्थापना करने की। सरकार इस तरह के प्रयास में है की महिलाओ को कुश्ती और खेल के क्षेत्र में आगे लाया जाए उनका कहना था की विदेशों की तर्ज पर भारत में भी पहलवानों को आधुनिक अखाड़े और सुविधाएं मिले तो वह काफी कुछ कर सकते हैं । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर जल्दी ही एक्सपर्ट कमेटी का गठन करने जा रहे हैं। जिसमें एक्सपर्ट पहलवानों की शामिल करने की उन्होंने मांग की है ताकि कुश्ती के क्षेत्र में बदलाव आ सके। उन्होंने कहा कि भारत में चिकित्सा पद्धति भी ठीक नहीं है इसमें भी सुधार की जरूरत है। खिलाड़ी जब बीमार हो जाता है तो उसे दवा दे दी जाती है लेकिन दवा कौन सी है और उस पर क्या असर करेगी इसका पता रखना जरुरी है। इसका पता होता तो भारत को एक और मेडल मिल सकता था। जो ड्रापिंग की गिरफ्त में आने से नहीं मिल पाया। उन्होंने इसके लिए सुझाव दिया की देश में लोगों की बीमारी के लिए रिपोर्ट कार्ड तैयार होना चाहिए कि वह पहले बीमार हुए तो क्या दवा ली और क्या लेनी चाहिए। इसकी समझ चिकित्सकों को भी रखनी होगी इसके लिए सरकार को पहल करने की जरूरत है । खानदानी पहलवान कभी पहलवानी का नाम खराब नहीं करते लेकिन जो लोग पहलवानी की आड में अवैध काम, छेड़छाड़ करते हैं उन्हें अपने नाम के आगे से पहलवान शब्द हटा लेना चाहिए।