Programs of BJP Jassusar Mandal MLA migration workshop concluded with pomp-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:07 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भाजपा जस्सुसर मंडल विधायक प्रवास कार्यशाला के कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुए

khaskhabar.com: मंगलवार, 22 अगस्त 2023 9:07 PM (IST)
भाजपा जस्सुसर मंडल विधायक प्रवास कार्यशाला के कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुए
बीकानेर । दिनांक 22अगस्त को विधायक प्रवास कार्यशाला के तहत आज जस्सूसर मंडल के अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश ओझा की अध्यक्षता में पश्चिम विधानसभा प्रवासी कार्यशाला के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के गढ़ मुक्तेश्वर के भाजपा विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया ने आज जस्सूसर मंडल में विधायक प्रवास कार्यशाला में मंडल बैठक रत्ताणी व्यास भवन में त्रिस्तरीय बैठक मंडल पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र संयोजकों , बूथ अध्यक्षों की बहुत की बैठक संपन्न हुई। कार्यक्रम की शुरुआत में पंडित दीनदयाल जी उपाध्याय, डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी और भारत माता के तेल चित्र पर पुष्प माला और पुष्पांजलि कर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई। कार्यक्रम में मंच पर गढ़मुक्तेश्वर के विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया, मंडल के प्रभारी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉक्टर सत्य प्रकाश आचार्य, पश्चिम बीकानेर चुनाव प्रभारी गोपाल मारू, जस्सुसर मंडल के अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश कुमार ओझा, जिला महामंत्री मोहन सुराणा, नरेश नायक, पश्चिम बूथ प्रभारी राजकुमार पारीक ,जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह राजवी, जिला मंत्री कौशल शर्मा, विजय उपाध्यक्ष, उपस्थित रहे । विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया ने कहा कि बूथ जीता चुनाव जीता। भारतीय जनता पार्टी में मंडल संगठनात्मक कार्यों की धूरी होता है ।जस्सूसर मंडल का संगठनात्मक कार्य बहुत ही सराहनीय है। इसके लिए समस्त जस्सूसर मंडल के कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत साधुवाद ।मंडल अध्यक्ष मुकेश ओझा ने इस मौके पर जस्सूसर मंडल के द्वारा संगठनात्मक एवं जन सेवा कार्यों की तीन पुस्तिकाएं भेंट की फोटो युक्त बूथ कार्यकारिणी पन्ना प्रमुख की हार्ड कॉपी भी भेंट की । कार्यशाला में भाजपा सदस्यता अभियान के तहत सभी कार्यकर्ताओं के साथ आमजन को मिस्डकाल नंबर 8140 200 200 डायल करवा कर भाजपा के सदस्य बनाए।
बूथ शक्ति केंद्र एवं बूथ अध्यक्षों की बैठक भगवान परशुराम सर्किल स्थित व्यास निवास पर संपन्न हुई । जिसमें बूथ शक्ति केंद्र संयोजक लक्ष्मी नारायण व्यास, राजकुमार पारीक, सुधा आचार्य एवं बूथ के प्रभारी भवानी प्रजापत,चोरू लाल सुथार, जुगल किशोर आचार्य, मंडल के सभी बूथ अध्यक्ष, भाजपा नेता महेश व्यास आभार उपस्थित रहे इन्दु वर्मा ने दिया।
व्यक्तिगत संपर्क बैठक ओझा निवास में संपन्न हुई ।आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विमला मेघवाल, भगवती, किरण देवी सांखला के सानिध्य में संपन्न हुई।
जनप्रतिनिधि बैठक कार्यशाला डॉक्टर सुधा आचार्य के नेतृत्व में मुरलीधर कॉलोनी में संपन्न हुई जिसमें पार्षद गण ,पूर्व पार्षद जिला पदाधिकारी सहित अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहे। जस्सुसर मंडल में संपर्क से समर्थन कार्यक्रम सर्व समाज 36 कौमों का विप्र फाउंडेशन के अध्यक्ष भंवर पुरोहित के सानिध्य में सूरदासानी बगीची में संपन्न हुआ।
संपर्क संपर्क से समर्थन में नवलेश्वर मठ श्री 1008 शिव सत्य नाथ जी महामंडलेश्वर, पुजारी बाबा जुगल किशोर जी आचार्य गायत्री मंदिर से मिलकर विधायक हरेंद्र सिंह जी ने आशीर्वाद लिया।
व्यापारियों ने संपर्क राजकुमार पारीक के नेतृत्व में किया गया।
विधायक प्रवास कार्यशाला में उपस्थित मंडल के उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश सुथार, जूगल आचार्य, भवानी प्रजापत, इंदू वर्मा, भगवती स्वामी, प्रभु चौधरी, मंत्री अशोक सांखला किशन सोनी ,कोषाध्यक्ष चंद्र प्रकाश करनानी, पूर्व मंडल अध्यक्ष जेपी व्यास, गणेश सोनी, बलदेव स्वामी, पवन स्वामी चतुर्भुज राव, बल्लू ओढ़, मनीष राव, घनश्याम मारू, रामसा गहलोत, किशन सोनी, मंडल के मोर्चा अध्यक्ष, रामसा सोनी, भगवती स्वामी, श्रवन चांगरा, बजरंग बिश्नोई सहित अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement