Program for admission in RTE from class 9th to 12th-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कक्षा 9 से 12 वीं तक आरटीई में प्रवेश के लिए कार्यक्रम जारी

khaskhabar.com: रविवार, 11 फ़रवरी 2018 9:03 PM (IST)
कक्षा 9 से 12 वीं तक आरटीई में प्रवेश के लिए कार्यक्रम जारी
चण्डीगढ़। हरियाणा स्कूल शिक्षा निदेशालय द्वारा वर्ष 2013 में संशोधित हरियाणा स्कूल शिक्षा विनियम, 2003 के नियम 134-ए के तहत निजी मान्यता प्राप्त विद्यालयों की कक्षा नौंवी से बारहवीं (11वीं कक्षा को छोडक़र) में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) और बीपीएल श्रेणियों के विद्यार्थियों के दाखिले के लिए कार्यक्रम जारी किया गया है। स्कूल शिक्षा निदेशालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों और बीपीएल श्रेणियों की सीटों के लिए निजी मान्यता स्कूलों में दाखिले के सम्बंध में पहली मार्च, 2018 तक अग्रणी समाचार पत्रों में विज्ञापन प्रकाशित करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि आठ मार्च, 2018 तक जिला और खण्ड स्तरीय समितियों का प्रकाशन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, 20 मार्च, 2018 तक स्कूलों के सूचना पट्ट और स्कूल वेबसाइट पर निजी मान्यता स्कूलों द्वारा वर्ष 2018-19 के लिए रिक्तियों का प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आवेदन की तिथि 20 मार्च, 2018 से 10 अप्रैल, 2018 तक होगी और आवेदन ऑनलाइन/आफलाइन किये जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि 12 अप्रैल, 2018 तक बीईओ/बीईईओ द्वारा पात्र आवेदकों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा और 15 अप्रैल, 2018 को मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन किया जाएगा और 20 अप्रैल, 2018 को परिणाम की घोषणा की जाएगी। उन्होंने बताया कि खण्ड स्तर पर प्रथम ड्रॉ आफ लॉट्स 22 अप्रैल, 2018 को होगा तथा 23 अप्रैल, 2018 से 26 अप्रैल, 2018 तक ड्रॉ आफ लॉट्स के आधार पर दाखिला किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार, शेष सीटें यदि कोई रहती हैं तो 2 मई, 2018 को दूसरे ड्रॉ आफ लॉट्स का आयोजन किया जाएगा। 3 मई, 2018 से 4 मई, 2018 के दूसरे ड्रॉ आफ लॉट्स के आधार पर दाखिला किया जाएगा। यदि सम्बंधित स्कूलों के दूसरे राउंड के बाद भी सीटें रिक्त रहती हैं तो वे 14 मई, 2018 तक सम्बंधित जिला स्तरीय समिति को अपनी सूची भेंजेगे। प्रवक्ता ने शिकायत निवारण तंत्र का उल्लेख करते हुए बताया कि वर्ष 2013 में संशोधित हरियाणा स्कूल शिक्षा विनियम, 2003 के नियम 134-ए के प्रावधानों की अनुपालना करने में असफल रहने वाले स्कूलों की मान्यता जिला स्तरीय समिति की सिफारिशों पर प्रासंगिक नियमों के तहत वापिस ले जाएगी। कोई पीडि़त व्यक्ति अपनी शिकायत जिला स्तरीय समिति या खण्ड स्तरीय समिति के समक्ष रख सकता है। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि उपरोक्त निर्देशों की अनुपालना निजी विद्यालयों द्वारा हू-ब-हू रूप से की जाए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement