Advertisement
नीट-पीजी व जेईई से संबंधी समस्याओं का हो शीघ्र निराकरण : एबीवीपी

एबीवीपी की पूर्वोत्तर के युवाओं को शेष भारत से परिचित कराने आदि उद्देश्यों से सन 1966 से चल रही अंतर्राज्यीय छात्र जीवन दर्शन (सील) यात्रा इस वर्ष 1 फरवरी से शुरू होगी। इस यात्रा में इस वर्ष 450 से अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे। यह 'राष्ट्रीय एकात्मकता यात्रा' देशभर के 64 स्थानों से होकर गुजरेगी तथा भारत के सम्पूर्ण स्वरूप से प्रतिनिधियों का परिचय करवाएगी।
एबीवीपी ने 'ज्ञात-अज्ञात हुतात्मा' नामक अभियान द्वारा देशभर में अभियान चलाया था, जिसमें सर्वेक्षण के माध्यम से भारतीय स्वाधीनता आंदोलन के स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में जानकारियां इकट्ठा की गईं। आगामी 23 मार्च को दिल्ली में इन स्वतंत्रता सेनानियों को स्वराज 75 कार्यक्रम के माध्यम से एबीवीपी श्रद्धांजलि अर्पित करेगी तथा विभिन्न माध्यमों से इन विस्मृत स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में देश को बताएगी।
एबीवीपी के राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल ने कहा कि, शिक्षा क्षेत्र के लिए बजट बढ़ोतरी नितांत आवश्यक है, यह निवेश निश्चित ही देश के विकास की दिशा में क्रांतिकारी परिवर्तन करने वाला होगा।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


