Advertisement
मिर्जापुर में महिलाओं ने प्रियंका का किया स्वागत

उनके साथ पूर्वाचल के कई जिलों के कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी चल रहे हैं। प्रियंका सोनभद्र के उभ्भा में नरसंहार के पीड़ितों के साथ रहेंगी। इसके लिए उभ्भा के प्राथमिक विद्यालय में व्यवस्था की गई है। प्रियंका के वाराणसी-शक्तिनगर राज्यमार्ग से रॉबर्ट्सगंज से होते हुए उभ्भा जाने को लेकर पुलिस अलर्ट है। जिला प्रशासन हर हरकत पर नजर बनाए हुए है। उधर उभ्भा गांव में पूर्वांचल के कांग्रेसी नेता बड़ी संख्या में जुटने लगे हैं।
गौरतलब है कि 17 जुलाई को भूमि पर कब्जा करने को लेकर उभ्भा गांव में नरसंहार हुआ था। उसमें दस लोगों की जान चली गई थी और 28 लोग घायल हो गए थे। घटना के दो दिन बाद ही 19 जुलाई को प्रियंका वाड्रा पीड़ितों से मिलने के लिए आ रही थीं। रास्ते में ही उन्हें नारायणपुर में रोक दिया गया। इस दौरान वह वहीं धरने पर बैठ गईं। इसके बाद उन्हें नारायणपुर से चुनार स्थित अतिथि गृह ले जाया गया। जहां उन्होंने रात गुजारी। वहीं पहुंची उभ्भा गांव की महिलाओं से मिलकर प्रियंका वापस चली गई थीं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
मिर्जापुर
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


