Priyanka Sharma released from jail-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:39 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जेल से निकलते ही प्रियंका ने ममता बनर्जी से माफी मांगने से किया इनकार

khaskhabar.com: बुधवार, 15 मई 2019 2:51 PM (IST)
जेल से निकलते ही प्रियंका ने ममता बनर्जी से माफी मांगने से किया इनकार
कोलकाता। जेल से लौटने के बाद प्रियंका शर्मा ने कहा कि वह बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से माफी नहीं मांगेंगी। साथ ही कहा कि मुझे पांच दिन तक जेल में रखा गया । भाजपा यूथ विंग की कन्वेनर प्रियंका शर्मा ने आरोप लगाया कि मुझसे जबरदस्ती माफीनामे पर हस्ताक्षर कराए गए। उन्होंने कहा कि मीम शेयर करने पर कोई अफसोस नहीं है और वह यह केस लड़ेंगी, माफी नहीं मांगेगी। प्रियंका ने आरोप लगाते हुए कहा कि एक मीम शेयर करने के लिए मुझे पांच दिन तक जेल में रखा गया, ये कैसी अभिव्यक्ति की आजादी है। प्रियंका ने जेलर पर मारपीट करने का भी आरोप लगाया है। साथ ही कहा कि मुझे टॉर्चर किया गया और जेल में न पानी था और न ही खाना। प्रियंका ने कहा कि उनसे जबरदस्ती माफीनामे पर साइन कराए गए हैं, वो माफी नहीं मांगेंगी।
सुप्रीम कोर्ट ने प्रियंका को जमानत देते हुए कहा था कि जेल से रिहाई के वक्त् उन्हें पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की विरूपित तस्वीर कथित रूप से साझा करने के लिए लिखित में माफी मांगनी है। प्रियंका दावा कर रही हैं कि उनसे जबरदस्ती माफीनामे पर साइन कराए गए हैं, लेकिन वह माफी नहीं मांगेंगी।
आपको बताते जाए कि बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से जुड़ा मीम शेयर करने के बाद प्रियंका शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। यह मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा। 14 मई को प्रियंका शर्मा को बेल मिल गई, लेकिन उनकी रिहा बुधवार को किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement